एकनाथ शिंदे और मैंने मिलकर लड़ाई लड़ी', CM फडणवीस ने महायुति में मतभेद की अटकलों को किया खारिज

एकनाथ शिंदे और मैंने मिलकर लड़ाई लड़ी', CM फडणवीस ने महायुति में मतभेद की अटकलों को किया खारिज

*एकनाथ शिंदे और मैंने मिलकर लड़ाई लड़ी', CM फडणवीस ने महायुति में मतभेद की अटकलों को किया खारिज*

जिस प्रेस कॉन्फ्रेंस में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महायुति में रार की अटकलों को खारिज कर एकनाथ शिंदे के साथ एकजुट होने की बात कही, वह कैबिनेट मीटिंग और परंपरागत चाय मीटिंग के बाद आयोजित की गई थी। इस चाय मीटिंग का विपक्षी महा विकास अघाड़ी ने बहिष्कार किया था।

महाराष्ट्र के सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन ने राज्य विधानसभा के बजट सत्र से पहले मतभेद की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया। मीडिया के सामने आए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'सत्तारूढ़ सहयोगियों के बीच कोई शीत युद्ध या अंदरूनी लड़ाई नहीं है। मैं और एकनाथ शिंदे दोनों जानते हैं कि जब हम साथ होते हैं तो हमें क्या करना चाहिए। हमने विपक्ष से सफलतापूर्वक मुकाबला किया है, उन्हें करारी शिकस्त दी है और विधानसभा में शानदार जीत हासिल की है। यह लड़ाई हमने साथ मिलकर लड़ी है। जिस प्रेस कॉन्फ्रेंस में फडणवीस ने यह बात कही, वह कैबिनेट मीटिंग और परंपरागत चाय मीटिंग के बाद हुई थी। इस चाय मीटिंग का विपक्षी महा विकास अघाड़ी ने बहिष्कार किया था।