न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले भारतीय टीम से जुड़े कोच मोर्ने मोर्कल, पिता का हुआ था निधन
*न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले भारतीय टीम से जुड़े कोच मोर्ने मोर्कल, पिता का हुआ था निधन*
दक्षिण अफ्रीका के इस पूर्व तेज गेंदबाज को आईसीसी अकादमी पर अभ्यास से पहले मुख्य कोच गौतम गंभीर के साथ लंबी बातचीत करते देखा गया। टूर्नामेंट में भारत के लिए अब तक शानदार प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाज शुभमन गिल के अलावा सभी अभ्यास के लिए मौजूद थे
गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल बुधवार को भारतीय टीम से दुबई में जुड़ गए। अभ्यास सत्र के दौरान उन्हें टीम के साथ देखा गया। बता दें कि, टूर्नामेंट की शुरुआत से एक दिन पहले मोर्कल के पिता का निधन हो गया था जिसकी वजह से उन्हें स्वदेश लौटना पड़ा था।
*अभ्यास सत्र में दिखे मोर्कल*
दक्षिण अफ्रीका के इस पूर्व तेज गेंदबाज को आईसीसी अकादमी पर अभ्यास से पहले मुख्य कोच गौतम गंभीर के साथ लंबी बातचीत करते देखा गया। टूर्नामेंट में भारत के लिए अब तक शानदार प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाज शुभमन गिल के अलावा सभी अभ्यास के लिए मौजूद थे। ऋषभ पंत भी बीमारी से उबर चुके हैं और बाकी टीम के साथ बुधवार को अभ्यास किया। भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे ग्रुप मैच के बाद लंबा ब्रेक मिल गया।
*भारत का विजयी अभियान जारी*
भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। रोहित शर्मा की सेना अपने शुरुआती दोनों मैचों में जीत दर्ज की है। हाल ही में टीम इंडिया ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को छह विकेट से हराया था। इस दौरान विराट कोहली ने शानदार शतक जड़ा था। इससे पहले भारत ने बांग्लादेश को भी धूल चटाई थी। अब टीम इंडिया रविवार (02 मार्च) को न्यूजीलैंड से भिड़ेगी, जो ग्रुप ए की तालिका में शीर्ष पर काबिज है और सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी है।