महानिर्वाणी और निरंजनी के बाद अब जूना अखाड़े का स्नान; श्रद्धालु भी लगा रहे हैं डुबकी
*महानिर्वाणी और निरंजनी के बाद अब जूना अखाड़े का स्नान; श्रद्धालु भी लगा रहे हैं डुबकी*
त्रिवेणी संगम में अखाड़ों के साथ ही श्रद्धालुओं का भी पावन स्नान चल रहा है। कुंभ मेला प्रशासन ने सोमवार की शाम तक पांच करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के स्नान करने का अनुमान लगाया है। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है।
*आज अमृत स्नान बहुत अच्छा रहा'*
प्रयागराज में एक संत ने कहा कि आज अमृत स्नान बहुत अच्छा रहा। सभी अखाड़ों और संतों ने पवित्र डुबकी लगाई। व्यवस्थाएं बहुत अच्छी थीं।"
*मैं बहुत धन्य महसूस कर रहा हूं...: विदेशी श्रद्धालु*
प्रयागराज में पवित्र स्नान के बाद एक विदेशी श्रद्धालु ने कहा कि "यह शब्दों से परे एक अनुभव है और मैं बहुत धन्य महसूस कर रहा हूं
*किन्नर अखाड़ा पहले भी एकजुट था, है और हमेशा रहेगा*'
किन्नर अखाड़े की आचार्य लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी कहती हैं, "...इस शुभ दिन पर हम सभी बहुत खुश हैं। किन्नर अखाड़ा पहले भी एकजुट था, है और हमेशा एकजुट रहेगा।"
*सीएम योगी ले रहे अधिकारियों की बैठक*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज साढ़े तीन बजे से अपने सरकारी आवास स्थित वॉर रूम में डीजीपी, प्रमुख सचिव गृह एवं मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों के साथ वसंत पंचमी के अमृत स्नान का लगातार अपडेट ले रहे हैं। साथ ही आवश्यक निर्देश दे रहे हैं। अखाड़ों का स्नान सकुशल संपन्न हो रहा है।
*जूना अखाड़े का स्नान*
जूना अखाड़े का स्नान हो चुका है। सबसे पहले महानिर्वाणी फिर श्री निरंजनी के बाद अब जूना अखाड़े ने स्नान किया है। जूना अखाड़े के नागा साधु वसंत पंचमी के अवसर पर अमृत स्नान किया।
*स्नान कर रहे साधु-संतों पर* हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा
वसंत पंचमी के मौके पर तीसरा अमृत स्नान कर रहे साधु-संतों पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर रहे हैं। इस बीच अखाड़ों का क्रमवार स्नान जारी है। अब जूना अखाड़े का स्नान शुरू हो गया है।
*कुछ अखाड़े स्नान कर शिविर लौटे*
त्रिवेणी संगम में अखाड़े अपने निर्धारित समय और कार्यक्रम के अनुसार पावन स्नान कर रहे हैं। सुबह 5 बजे से ही संगम पर अखाड़ों का जुटना शुरू हो गया था। कार्यक्रम के अनुसार कई अखाड़े संगम स्नान कर अपने शिविर को लौट चुके हैं औृर बाकी अखाड़े अपने क्रम के मुताबिक स्नान के लिए संगंम पहुंच रहे हैं। अब जूना अखाड़ा स्नान के लिए संगम पहुंच चुका है