प्रयागराज में वंदे भारत को डिरेल करने की साजिश! ट्रेन के सामने बाइक छोड़कर भागा युवक, टला हादसा

प्रयागराज में वंदे भारत को डिरेल करने की साजिश! ट्रेन के सामने बाइक छोड़कर भागा युवक, टला हादसा

*प्रयागराज में वंदे भारत को डिरेल करने की साजिश! ट्रेन के सामने बाइक छोड़कर भागा युवक, टला हादसा*

उत्‍तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां वंदे भारत एक्सप्रेस के सामने एक युवक बाइक छोड़कर भाग गया। ट्रेन के इंजन में फंसकर बाइक काफी दूर तक घिसटती रही। गनीमत रही कि वंदे भारत डिरेल नहीं हुई नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की जांच की जा रही है और बाइक मालिक की तलाश की जा रही है।

प्रयागराज। वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत (22435) शनिवार को शहर के झूंसी इलाके में हादसे का शिकार होने से बच गई। वंदे भारत के सामने एक युवक अपनी बाइक छोड़कर भाग गया। वंदे भारत के इंजन में बाइक फंसकर काफी दूर तक घिसटती रही। गनीमत रही कि वंदे भारत डिरेल नहीं हुई अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना शाम 4.20 बजे उस समय हुई, जब वंदे भारत वाराणसी से प्रयागराज जंक्शन की ओर बढ़ रही थी। झूंसी स्टेशन के निकट बंधवा ताहिरपुर रेलवे अंडर पास के ऊपर कुछ युवक बाइक लेकर रेल ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दौरान वंदे भारत सामने आती दिखी तो युवक बाइक को रेल ट्रैक पर छोड़कर भाग गए।

जोरदार टक्कर के बाद वंदे भारत मैं बैठे यात्रियों ने झटका महसूस किया। बाइक घिसटने की तेज आवाज आने लगी। इसी बीच लोको पायलट ने ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक लिया। सूचना वाराणसी स्थित पूर्वोत्तर रेलवे के कंट्रोल रूम को दी गई तो अलर्ट जारी हुआ और रेल ट्रैक पर आवागमन रोक दिया गया।